फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ताऊ के बेटे को फोन कर कहा- जीने की नहीं इच्छा और दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 May 2025 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना किदवईनगर थानाक्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किदवईनगर थानाक्षेत्र में किराए पर रहकर डिलीवरी का काम करने वाले युवक ने ताऊ के बेटे को फोन कर जीने की इच्छा न होने की बात कही और फिर कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


जालौन के कालपी में परासन गांव निवासी सागर सिंह का बेटा अभिषेक सिंह (23) किदवईनगर में हनुमान मंदिर के पीछे एक मकान में 23 अप्रैल से किराए पर रह रहा था। उसके छोटे भाई अभिजीत ने बताया कि अभिषेक एक कंपनी में प्रोडेक्ट की डिलीवरी का कार्य करता था। बताया कि फोन पर बात करने पर वह कुछ दिन से तनाव में लग रहा था लेकिन खुलकर कुछ नहीं कहा। छोटे भाई ने बताया कि इससे पहले अभिषेक ताऊ के घर रहता था। बताया कि बुधवार रात ताऊ के बेटे शिवम को फोन कर अभिषेक ने जीने की इच्छा न होने की बात कही। शिवम ने इस तरह की बातें न करने की बात कहकर उसे समझाया। हालांकि इसके बाद अभिषेक ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेद्र कुमार राम ने बताया कि घटना के पीछे के कारण परिजन नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें