कानपुर देहात में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर वाला फर्जी नियुक्त पत्र लेकर सोमवार को एक युवक बीआरसी रसूलाबाद पहुंच गया। उसने कार्यभार ग्रहण पत्र भी दिखाया। हालाकि अनुचर के पूछताछ करने वह वहां से चला गया। उसके अभिलेखों की अनुचर ने मोबाइल से फोटो ले ली थी।
इसी आधार पर पड़ताल के बाद बीईओ ने बुधवार को आरोपी युवक व एक अज्ञात मोटे व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीईओ रसूलाबाद अनूप कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जून को बीआरसी पहुंचे युवक ने कार्यालय में मौजूद अनुचर शैलेंद्र को देवेंद्र यादव के तौर पर परिचय दिया।
उसने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश में पिकली 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में उसका चयन हुआ है। बीएसए के हस्ताक्षरित नियुक्ति पत्र व बीईओ के हस्ताक्षरित कार्यभार ग्रहण आदेश भी दिखाया। बताया कि वहीं बीआरसी कार्यालय में काम करने वाले मोटे व्यक्ति ने कुछ दिन बाद बुलाया था।
अनुचर ने अभिलेखों की मोबाइल पर फोटो खींचकर उन्हें भेजी। इसके बाद वह चला गया। पड़ताल में फर्जी अभिलेख पाने पर पूरी स्थिति से बीएसए को अवगत कराया। इस पर उन्होंने एफआईआर कराने का निर्देश दिया। बताया कि 8 जून का भर्ती आदेश फर्जी है।