फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा में कथा वाचक की पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या, महिला मित्र से मिलने आने का आरोप

Sat, 12 Jun 2021 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा के नगला वीरे का रहने वाला युवक रात में महिला से मिलने आया था। घरवालों ने युवक को बधंक बनाकर जमकर पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर अगुपुर गांव में महिला मित्र से मिलने पहुंचे भागवत कथा वाचक अनिल कुमार यादव (40) को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला मित्र को हिरासत में ले लिया है। महिला के सात परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


मैनपुरी के नगला वीरे थाना कुर्रा निवासी अनिल कुमार यादव भागवत कथा वाचक था। वह कंपाइन मशीन (फसल काटने वाली) चलवाने का काम भी करता था। अनिल का इस सिलसिले में अक्सर इटावा आना-जाना था। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात गोपालपुर अगुपुर गांव की एक महिला से हुई। तब से अनिल महिला मित्र से मिलने अक्सर उसके घर आता था।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात अनिल महिला मित्र के घर आया था, जिसको  महिला के परिजनों ने घेरकर पकड़ने की कोशिश की, अनिल घर की छत से पीछे की तरफ कूद गया, तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर यातनाएं देकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी शव को पेड़ से बंधा छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

शनिवार सुबह अनिल को पेड़ से खोलकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह समेत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड ने भी जांच की। मृतक के पिता इंद्रपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सचिन, उसके भाई आदेश के अलावा दीपक, धर्मवीर सिंह, विनोद सिंह, अजय व गांव के ही एक अन्य के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि महिला मित्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अवैध संबंधों के शक में हत्या की गई है। 

साजिश के तहत हत्या करने का आरोप
अनिल के बड़े भाई योगेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि अनिल ने महिला के गांव में कुछ दिन पहले कंपाइन मशीन चलाई थी। इसका रुपया उसे गांव के एक व्यक्ति से लेना था। इसके लिए अनिल शुक्रवार की शाम गोपालपुर अगुपुर गांव गया था। रात में उससे बात हुई थी।

तब उसने रात अधिक होने की बात कहते हुए गांव में रुकने की जानकारी दी थी। शनिवार की सुबह करीब चार बजे उसे फोन के जरिये किसी ग्रामीण ने अनिल की हत्या की सूचना दी। योगेंद्र के मुताबिक गलत आरोप लगाकर उसके भाई की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची अनिल की पत्नी व बच्चे दहाड़े मारकर रो पड़े। किसी तरह परिजनों ने उसे शांत कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें