फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवान स्मार्ट फोन नहीं, रोजगार चाहते हैं

Wed, 07 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
कानपुर देहात में कार्यकर्ताअाें काे संबाेधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को स्मार्ट फोन नहीं, रोजगार चाहिए। लोग बच्चों को इसलिए नहीं पढ़ाते हैं कि वे बड़े होकर बेरोजगार रहकर हाथ फैलाएं व मोबाइल-लैपटॉप लेकर घूमें। उन्हें रोजगार चाहिए और कांग्रेस की सरकार बनने पर रोजगार के लिए ही सबसे ज्यादा काम किया जाएगा। 
विज्ञापन

नगर पंचायत अकबरपुर (कानपुर देहात) के मैदान पर बुधवार को आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि सपा मुखिया व मंत्री ही स्वीकार कर रहे हैं कि लूट, जमीनों पर कब्जे, बलात्कार नहीं रुक रहे हैं। इलजाम पुलिस पर जा रहा है, पुलिस न्याय नहीं दिला सकती क्योंकि अधिकारियों पर भय बनाया जाता है। मथुरा कांड इसीलिए हुआ। सरकार रिश्वत लेकर पुलिस में नौकरियां दे रही है। रिश्वत देकर आए पुलिस वाले कैसे न्याय दिलाएंगे। अब जनता चाहती है कि कांग्रेस जिंदा हो। वे वोट पॉवर नहीं, जनता की उंगलियों का वीटो पॉवर लेने आए हैं। कांग्रेस व्यक्तिगत पार्टी नहीं, बल्कि लोगों की सोच है। जबकि अन्य दलों के पास न नीति है न नीयत। कांग्रेस यूपी में जाति, धर्म के नाम पर नहीं बल्कि ईमानदार सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तालियों के भूखे हैं। उन्हें मन की बात की बताने की जगह जनता के दिल की बात सुननी चाहिए। जब तक यूपीए सरकार रही तब तक कश्मीर में कभी पाकिस्तान के झंडे नहीं फहराए गए। अब जो हो रहा है वह केंद्र सरकार की देन है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें