फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों के लिए ‘नो टेशन’, ये तरीका करेगा काम

Wed, 16 Nov 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इन नंबरों पर की जा सकती है बड़े नोट न लिये जाने की शिकायत
विज्ञापन
1000 और 500 रुपये के नोटों के लिए अब टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। ये सूचना आपके काम आ सकती है। यदि पेट्रोल पंपों या अस्पताल में 1000 या 500 के नोट लेने से इन्कार करें तो टोल फ्री नंबर - 18887628835  में शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा सरकार ने टोल प्लाजा पर भी पुराने 500-1000 के नोट लेने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

500 और 1000 रुपये के नाेट अब 24 नवंबर की मध्यरात्रि तक चल सकेंगे। हालांकि इनका उपयोग कुछ जरूरी सेवाओं जैसे- अस्पताल, श्मशान घाट, मेट्रो स्टेशनों, दवा की दुकानों, पेट्रोल पंपों पर ही किया जा सकेगा। इसके अलावा देश के सभी टोल पर 24 नवंबर तक कोई टैक्स भी नहीं लिया जाएगा। बिजली और पानी के बिल जैसे केंद्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा लिए जाने वाले सभी बिलों का भुगतान 24 नवंबर तक 500 और 1000 के पुराने नोटों से किया जा सकता है। 
विज्ञापन


पेट्रोलपम्प संचालक अगर 24 नवम्बर तक 500 या 1000 रुपये का नोट नहीं ले रहे तो इसकी शिकायत निम्न नंबरों पर करें-
हिंदुस्थान पेट्रोलियम- राजीव भार्गव (प्रबंधक HP) - 9414021244
भारत पेट्रोलियम-  प्रदीप शर्मा (प्रबंधक BP) - 8875622444
इंडियन ऑयल-  राजेश मीणा (प्रबंधक IO) - 9414040229
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें