फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीटेक के साथ इकोनॉमिक्स, सोशल साइंस की भी कर सकते पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में ड्युअल डिग्री के लिए कौन से साल में आवेदन करना होता है, क्या दूसरे साल में ब्रांच बदल सकती है, बीटेक इन मैनेजमेंट कोर्स क्या है, इसका भविष्य क्या है, क्या ब्रांच बदलने के इच्छुक छात्रों को मनचाही ब्रांच मिल सकती है।
विज्ञापन


कुछ ऐसे ही सवाल मंगलवार को आईआईटी कानपुर की ओर से जेईई एडवांस्ड पास छात्रों के लिए आयोजित ओपन हाउस में पूछे गए। छात्रों को बताया गया कि बीटेक के साथ इकोनॉमिक्स, सोशल साइंस, ह्युमैनिटीज, मैनेजमेंट की भी पढ़ाई कर सकते हैं।

हाईब्रिड मोड पर आयोजित ओपन हाउस में छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़े। संस्थान ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों और उनके परिवार के लिए कैंपस देखने की भी व्यवस्था की। इसके लिए सुबह 10 बजे बातचीत सत्र का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


ओपन हाउस को संबोधित करते हुए आईआईटी निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने छात्रों को कैंपस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालित होने वाले कोर्स के साथ ही नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के दौरान अगर पसंदीदा ब्रांच नहीं मिलती है तो ब्रांच बदलने का विकल्प उनके पास खुला है।

छात्र की आवेदन और पहले साल की सीपीआई और शैक्षणिक रिकार्ड के आधार पर ब्रांच को बदला जा सकता है। हालांकि ब्रांच में सीट खाली होना भी जरूरी है। अगर छात्र ब्रांच नहीं बदल सकता तो मुख्य ब्रांच के साथ दो अलग ब्रांच में मेजर कोर्स कर सकता है।

डीन प्रो. अमय करकरे ने कहा कि परिवार, दोस्तों की सलाह पर ब्रांच का चुनाव न करें। उन्होंने कहा कि संस्थान में स्टूडेंट एंटरप्रेन्योरशिप पॉलिसी लागू है। अगर छात्र पढ़ाई के दौरान ही उद्यमिता में आगे आना चाहता है तो वह बीटेक से छुट्टी लेकर ऐसा कर सकता है। अगर छात्र सफल नहीं होता है तो वापस आकर बीटेक को पूरा कर सकता है। इसके अलावा अंग्रेजी में कमजोर छात्रों को भाषा की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें