फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्या बात हुई साले की शादी में आए जीजा ने खुद को कर लिया खत्म

Sat, 12 May 2018 07:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चचेेेेरे साले की शादी में अपनी ससुुराल आए जीजा का शव देर रात फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। मामला यूपी के महोबा जिले का है।
विज्ञापन


महोबा जनपद झांसी के थाना मऊरानीपुर के ग्राम कुटौरा निवासी रामेश्वर (42) पुत्र लखन अपनी पत्नी के साथ चचेरे साले की शादी में शामिल होने ग्राम काशीपुरा आया था। गुरुवार को मायना था और 11 मई को बारात जानी थी। रात करीब 10 बजे रामेश्वर खाना खाने के बाद घर से निकला और पूरी रात नहीं लौटा, परिजनों ने उसकी खोजबीन की। बुुधवार सुबह रामेश्वर का शव मकान से 100 मीटर की दूरी पर लगे पेड़ पर तौलिया के फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना तत्काल थाना महोबकंठ पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। घटना के बाद शुक्रवार की शाम धूमधाम से जाने वाली बारात सादगी में गई। दूल्हा और परिवार के कुछ लोग ही बारात में गए। परिजनों ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो जाने से बारात मजबूरी में लेकर जाना है। मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें