फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को उखाड़ फेॆंकने को सपा किसी भी पार्टी से गठबंधन के लिए तैयारः शिवपाल

Sat, 12 May 2018 06:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी  नेता शिवपाल यादव ने शुक्रवार को गोरखपुर में कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए सपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि उनके घर और परिवार में कोई मनमुटाव नहीं है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव भी बना दिया गया है। अब सिर्फ औपचारिकता बाकी है।
विज्ञापन


पत्र जारी होते ही वह पदभार संभाल लेंगे। शिवपाल शुक्रवार को  गोरखपुर खोराबार में पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का सच जनता के सामने आ गया है। सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह असफल है। अब फर्जी आश्वासन पर भाजपा को बहुमत नहीं मिलने वाला है। शिवपाल ने कहा कि सपा को स्थापित करने में उन्होंने पसीना बहाया है। हर मुश्किल दौर में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का साथ दिया। क भी उन्हें किसी तरह की कठिनाई नहीं होने दी। उन्होंने जो भी जिम्मेदारी सौंपी, जिस भी मोर्चे पर लगाया, उसका पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का उन्हें हमेशा आशीर्वाद मिलता रहा है। कभी भी मुझसे उनका भरोसा कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें