फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! CM बनने के बाद अब आम हो जाएंगे 'योगी', जानिए क्या है माजरा

Tue, 09 May 2017 05:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
यह खबर तेजी से फैल गई है कि उत्तर प्रदेश के सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ फिर से आम होने जा रहे हैं। यह खबर सुनकर सब चक्कर में पड़ गए हैं कि आखिर माजरा क्या है। जो वीआईपी होना चाहिए वह आम कैसे हो सकता है..? 
विज्ञापन



   

...तो खुद पनपा है 'योगी आम'

योगी आम के साथ मैंगोमैन
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर बाजार में आपको जल्द ही आम देखने को मिलेगा। फेमस आम किसान हाजी कलीमुल्लाह के बगान में यह आम की प्रजाति अपने आप पनपी है। इसको 'योगी आम' नाम दिया है। 74 साल के पद्म श्री हाजी कलीमुल्लाह 'योगी आम' को लेकर काफी उत्सुक है। इसकी पीछे एक बड़ी वजह है। 

दरअसल, कलीमु्ल्लाह के बगान में पहले भी ऐसी कई नई प्रजातियां पनपी हैं जिन्हें वे इसी तरीके से चर्चित लोगों का नाम देते रहे हैं। इस वजह से खुद उन्हें विशेष पहचान मिल पाई है। मैंगोमैन के नाम मशहूर हो चुके कलीमुल्लाह के बगान में पनपी इस नई प्रजाती के बारे में बताते हैं...     अपने आप पनपा है 'योगी आम'
कलीमुल्लाह ने बताया कि, पिछले दिनों कुछ लोग मेरे बगीचे में घुमने आए थे। उन्होंने अलग तरीके से दिखने वाले इन आमों के बारे में पूछा, तो मुझे इन नए आम के किस्म के बारे में पता चला। ये किस्म अपने आप से पनपी है। संभावना है कि ये आम दशहरी के संकर से पैदा हुई हो। उन्हीं लोगों के कहने पर इस किस्म का नाम 'योगी आम' रख दिया।
  Haven't seen such mangoes in my lifetime. I'll name a variety of mango after UP CM Yogi Adityanath, he is doing good work: Haji Kalimullah pic.twitter.com/haivMDLsoh — ANI UP (@ANINewsUP) May 7, 2017

बेहद सुंदर है 'योगी आम'

मैंगोमैन के बाग में 'योगी आम'
कलीमुल्लाह ने बताया कि, ''आम की ये नई किस्म दिखने में बेहद सुंदर है। 'योगी आम' पतला और लंबा है। लेकिन ये नस्ल किन आमों के क्रॉस ब्रीडिंग से पैदा हुई है, इस बात की सही जानकारी उन्हें भी नहीं है। देखने से तो यह दशहरी की प्रजाति लग रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, ''इस आम के स्वाद के बारे में अभी जानकारी नहीं है। लेकिन दशहरी की प्रजाति से मिलती-जुलती होने के नाते ये अनुमान लगाया जा सकता है कि ये बेहद मीठा होगा।कलीमुल्लाह ने बताया कि, ''इस आम को पकने में अभी महीने भर का वक्त लगेगा।
   
विज्ञापन

कौन हैं कलीमुल्लाह?

मैंगोमैन के नाम से मशहूर है कलीमुल्लाह
कलीमुल्लाह मैंगोमैन नाम से जाने जाते हैं। आमों की विभि‍न्न किस्म विकसित करने के लिए कलीमुल्लाह को पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इससे पहले भी उन्होंने एक आम के नए किस्म का उत्पादन किया था। उस आम का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा था, जिसे 'नमो आम' कहा जाता है। वहीं, कलीमुल्लाह ने अखिलेश, ऐश्वर्या रॉय, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, एपीजे अब्दुल कलाम समेत कई हस्तियों के नाम पर आम की प्रजाति वि‍कसित की है।
  Lucknow-based mango grower Padma Shri Haji Kalimullah cultivates the 'Yogi mango' in his orchard in the Dussehri mango belt in Malihabad pic.twitter.com/KASFPTVg4t — ANI UP (@ANINewsUP) May 7, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें