फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi In Kanpur: बैठक में सीएम बोले- लोगों को कोई समस्या ना हो, गलत हेलीपैड पर उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

Wed, 28 May 2025 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री का जो भी कार्यक्रम शेड्यूल्ड है। समयबद्ध तरीके से सभी कार्यक्रम पूरे होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भी पुलिस कमिश्नर, डीएम और मंडलायुक्त से जानकारी की।
विज्ञापन
कानपुर में सीएम योगी का निरीक्षण कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। इससे पहले सीएम ने पीएम के जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जनसभा स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी तरीके की कोई समस्या ना हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन

कानपुर में सीएम योगी का निरीक्षण कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
जनसभा के दौरान शहर में जाम की स्थिति न हो। लोगों को जनसभा स्थल तक पहुंचने के लिए सबसे नजदीक पार्किंग की व्यवस्था की जाए। बैठक में सांसद देवेंद्र सिंह बोले, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक नीलिमा कटिहार, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, वीपीएन पासवान मौजूद रहे।

कानपुर में सीएम योगी का निरीक्षण कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
गर्मी से बचाव को लेकर हर ब्लॉक में पानी और कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने शहर के अंदर चल रही प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर भी अधिकारियों से प्रगति पूछी, जिस पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री का जो भी कार्यक्रम शेड्यूल्ड है। समयबद्ध तरीके से सभी कार्यक्रम पूरे होने चाहिए।
विज्ञापन

कानपुर में सीएम योगी का निरीक्षण कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
गलत हेलीपैड पर उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान बड़ी चूक फिर सामने आई। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्रधानमंत्री के लिए तैयार किए गए हेलीपैड पर उतर गया। वहीं, एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ट्रायल लैंडिंग कर रहे थे। मुख्यमंत्री के लिए अलग हेलीपैड तैयार किया गया था। स्वागत के लिए सभी अधिकारी भी मुख्यमंत्री के लिए तैयार हेलीपैड पर खड़े थे। गलत हेलीपैड में उतरने पर अधिकारियों के हड़कंप मच गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें