फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के इस ऑर्डर ने उड़ाये ‘गुरुओं के होश’

Wed, 29 Mar 2017 10:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
योगी सरकार ने दिया ऑर्डर
विज्ञापन
सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार आते ही एक के बाद एक कड़े नियम पारित होते जा रहे हैं। हाल ही में जारी बेसिक शिक्षा विभाग के ऑर्डर ने शिक्षकों के होश उड़ा दिए हैं। बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने के लिहाज से स्कूल के अंदर और बाहर नशे का सेवन और बिक्री पूरी तरह से बैन हो चुकी है। 
विज्ञापन

  कन्नौज के बीएसए एपी सिंह ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक एवं कार्यालय के अधिकरियों-कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं कि ड्यूटी अवधि व शिक्षण कार्य के दौरान कोई भी पान, मसाला, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट किसी तरह के नशे का सेवन नहीं करेगा। यदि कोई भी निरीक्षण के दौरान ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
  बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी करके कड़ाई से नियम का पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि स्कूलों में पढ़ाई के दौरान पान-गुटखा, सिगरेट सहित अन्य किसी तरह के नशे के सेवन से बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। इस कारण ड्यूटी अवधि में कोई भी नशे का प्रयोग न करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें