फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया ने दिया छूट का तोहफा, अब 1866 रुपये में करें हवाई यात्रा

Wed, 29 Mar 2017 10:17 AM IST
सुरजीत तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
फ्लाइट से कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। समर सीजन के तहत एलाइंस एयर इंडिया ने किराए में छूट का तोहफा दिया है। इसके तहत 1866 रुपये में फ्लाइट से दिल्ली जाया जा सकेगा। पहले मिनिमम किराया 1896 रुपये था। हालांकि इसके लिए चार महीने पहले टिकट की बुकिंग करानी होगी। सीटें खाली होने की स्थिति में 15 दिन पहले भी टिकट बुक कराने में इसी रेट पर सीट मिल सकती है। मतलब सीटेें खत्म होने के साथ ही क्लास बदलता जाएगा और किराया बढ़ता जाएगा। बुकिंग मंगलवार से शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली की हवाई यात्रा करने वालों की संख्या कुछ कम हो गई थी। इसको देखते हुए ही एयर इंडिया ने टिकट दरों में बदलाव किया है। यह दर प्रीमियम प्राइज से वसूली जाएगी। यदि चार महीने पहले टिकट खरीदा जाता है तो न्यूनतम किराया 1866 रुपये लिया जाएगा। इसी तरह अलग-अलग श्रेणी के टिकट दरों में कटौती की गई है। चकेरी एयरपोर्ट अहिरवां स्टेशन मैनेजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि  समर सीजन के लिए उड़ान का शेड्यूल बदलने के साथ ही कुछ क्लास का किराया कम भी किया गया है।

यह फायदा उड़ान के कुछ समय पहले टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी मिल सकता है। वहीं समर सीजन के तहत शुरू हुई मंगलवार की फ्लाइट नई दिल्ली से सुबह 7:55 बजे यहां आई। सुबह 8:25 पर फ्लाइट नई दिल्ली रवाना हुई और 10 बजे से पहले लैंडिंग हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये का नया स्लैब
एस क्लास-1866
टी क्लास- 2070              
यू क्लास-3137
एल क्लास-3667
जी क्लास-4197
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें