योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद का पहला बहुप्रतीक्षित विस्तार और फेरबदल बुधवार को लखनऊ के राजभवन में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के कई मंत्रियों पर भरोसा जताया। धर्मनगरी चित्रकूट से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जबकि कानपुर से नीलिमा कटियार ने भी राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।