योगी की मंत्री की छापेमारी से मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
योगी मंत्रीमंडल के मंत्रियों की छापेमारी लगातार जारी है। गुरुवार को इसी क्रम में फिर एक बड़ी छापेमारी की गई। जैसे ही छापा पड़ा हड़कंप मच गया। चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। जो अफसर जैसी हालत में थे मंत्री जी के पीछे-पीछे दौड़ने लगा।
योगी मंत्रीमंडल के मंत्री अनिल गर्ग ने छापेमारी के बाद की प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
यह नजारा था उरई की मंडी का। यहां पहुंचे रसद खाद्य मंत्री अनिल गर्ग ने गुरुवार को गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सिर्फ यही नहीं क्रय केंद्रों पर उन्होंने किसानों की समस्या भी सुनी साथ ही साथ समाधान का विश्वास भी दिलाया।
मदद मिलने की आशा में अन्नदाताओं ने मंत्री को अपनी समस्याएं बताई, कहा कि उपज के अनुसार क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं लिया जा रहा। मंत्री ने डीएम को निर्देश दिए और कहा खरीद केंद्रों पर गड़बड़ी पाई जाने पर दोषियों पर सीधा कार्रवाई की जायेगी, सावधान रहें।
योगी आदित्यनाथ के मंत्री के छापे के दौरान डीएम भी थी मौके पर
- फोटो : अमर उजाला
जब तक मंत्री वहां मौजूद रहे अफसर उन्हें घेरे रहे और उनकी हां में हां मिलाते रहे। यह आलम देख किसानों के चेहरे पर जो चिंता के बादल थे वे साफ होते नजर आए।
मंत्री बोले यहां पर किसानों को तंग कर दिया है। ऐसे में किसान व्यापारी को सस्ती दर पर गेहूं बेच रहा है। किसान साढ़े चौदह से रुपए क्विंटल गेहूं बेच रहे हैं जो व्यापारी आगे साढ़े सौलह सौ में बेच देते हैं।
सीधा-सीधा यहां भ्रष्टाचार हो रहा है। इसे रोकने के लिए हमने किसानों का यहां पंजीकरण करा दिया है। अब किसान के अलावा ये किसी और से गेहूं नहीं ले सकते। ऐसे में व्यापारी सस्ता गेंहू नहीं खरीद सकता।