फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस वजह से योगी आदित्यनाथ नहीं मनाते अपना जन्मदिन

Tue, 06 Jun 2017 08:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज (सोमवार) है। इस मौके पर कोई बड़ा आयोजन नहीं हो रहा इसकी भी बड़ी वजह है। मुख्यमंत्री बनने से पहले गोरक्षपीठाधीश्वर और गोरखपुर के सांसद के रूप में भी योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे। यह अलग बात है कि बड़ी संख्या में लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचते थे और वह उसे स्वीकार भी कर लेते थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है इनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले की यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव के एक साधारण गढ़वाली परिवार में हुआ था। सीएम योगी के पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे, इनकी मां का नाम सावित्री देवी है। अपने माता-पिता के सात बच्चों में तीन बड़ी बहनों व एक बड़े भाई के बाद ये पांचवें हैं एवं इनसे और दो छोटे भाई भी हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
उन्होंने गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी किया है। योगी आदित्यनाथ का नाम लोकसभा में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सांसदों की सूची में भी शामिल है। गोखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया जिसके बाद 1998 में वह सांसद चुने गए थे।
 

4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ की बचपन की फोटो
योगी आदित्यनाथ जब 12वीं लोकसभा में सांसद बनकर पहुंचे तब उनकी उम्र मात्र 26 साल थी। इसके बाद आदित्यनाथ 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी लगातार सांसद चुने जाते रहे। योगी आदित्यनाथ भाजपा के सांसद होने के साथ साथ हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं। हिन्दू युवा वाहिनी युवाओं का एक सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का सोमवार को 44वां जन्मदिन है। आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस भी है। सीएम योगी को प्रकृति से बड़ा ही खास लगाव है इसी वजह से वह अपना जन्मदिन न मनाकर इस दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते हैं। बताया जा रहा है कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर वह लखनऊ में पौधारोपण के एक कार्यक्रम में पौधारोपण के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले वे उनका अलीगढ़ जाने का कार्यक्रम है।  
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें