फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मनेगी इस्पात कारोबारी की दिवाली

Fri, 28 Oct 2016 08:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
प्रदेश के जाने-माने उद्योगपति, रिमझिम इस्पात के मालिक योगेश की जमानत खारिज हो गई है। गुरुवार को इकोनॉमिक्स ऑफेंस विंग के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में उनके वकीलों ने जमानत के लिए अपील की थी। जांच में खलल डालने के अंदेशे पर कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया। शनिवार को यदि हाईकोर्ट से उन्हें जमानत न मिली तो दिवाली जेल में ही मनेगी। 
विज्ञापन


एक्साइज विभाग के सूत्र बताते हैं कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में योगेश अग्रवाल की जमानत पर सुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जांच प्रभावित करने का अंदेशा जताया था। इस पर कोर्ट ने जांच पूरी होने तक उन्हें न्यायिक हिरासत में ही रहने का फैसला सुनाया। इस आधार पर उनकी जमानत खारिज हो गई। सूत्र बताते हैं कि स्थानीय अदालत में जमानत न मिलने पर इस्पात कारोबारी के वकील हाईकोर्ट में जमानत के लिए अपील कर सकते हैं। डायरेक्टर जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस (डीजीसीईआई) ने गत 21 अक्तूबर को योगेश अग्रवाल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें