कानपुर में एसएसपी आकाश कुलहरि ने शुक्रवार को दस थानेदार और कई चौकी प्रभारी, दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। हाल ही में तीन दरोगाओं के प्रमोशन होने के साथ ही कई थानेदारों, दरोगाओं की शिकायत पर यह फेरबदल हुआ है।
एसएसपी ने जय प्रकाश यादव को छावनी, संजय कुमार त्यागी को नौबस्ता, रवींद्र कुमार वशिष्ठ को कोतवाली, गुरुचरन सिंह को कर्नलगंज, सतेंद्र कुमार सिंह को बिल्हौर, अनिल कुमार को घाटमपुर, आशीष कुमार पांडेय को किदवई नगर, अब्दुल रहमान सिद्दीकी को ग्वालटोली, सुभद्रा वर्मा का महिला थाना प्रभारी और शाहिद सिद्दीकी को अनवरगंज थाना प्रभारी बनाया है।
चौकी इंचार्ज और दरोगाओं को भी बदला
यशवंत सिंह को दादा नगर चौकी प्रभारी, शिव सिंह को बिल्हौर थाना की अरौल चौकी प्रभारी, राजेश कुमार को चकेरी थाने में नियुक्ति, एसआई मुकेश कुमार को बर्रा थाना, राजेश कुमार को पनकी एमआईजी चौकी प्रभारी, हरिशंकर यादव को थाना बाबूपुरवा, सुनील कुमार को नौबस्ता थाना, अजीत कुमार सिंह को बगाही बाबूपुरवा चौकी प्रभारी, श्याम सिंह को बिल्हौर थाना, रमाकांत सिंह को कोतवाली थाना, दिलीप कुमार मिश्र को फीलखाना पटकापुर चौकी प्रभारी, केश भारती को थाना कलक्टरगंज, सुरजीत सिंह को सरसैय्या घाट चौकी, अनुज अवस्थी को थाना कलक्टरगंज, बृजेश कुमार को थाना ककवन, सुदामा यादव को ककवन थाने की विषधन चौकी प्रभारी, कमलेश कुमार यादव को थाना कोतवाली, मणि शंकर मिश्रा को चौकी प्रभारी कचहरी, सतेंद्र कुमार को थाना बेकनगंज, धीरेंद्र सिंह को चौकी सरसौल, शिवआजौर मिश्र को चौकी सुनहला महाराजपुर, अनूप कुमार को थाना चमनगंज, बैजनाथ को यतीमखाना बेकनगंज चौकी प्रभारी, सुरेंद्र सिंह यादव को चौकी प्रभारी गुरुदेव कल्याणपुर, देवेंद्र सिंह को थाना बिठूर, राजेश मिश्र को चौकी प्रभारी नवशील धाम कल्याणपुर बनाया गया है।