फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल यह सोसाइटी होगी प्रदेश में नंबर वन

Sun, 07 Jan 2018 03:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
याेग गैलेक्सी
विज्ञापन
कानपुर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइन स्थित सोसाइटी में सबसे कम प्रदूषण है। अगले साल तक यह सोसाइटी प्रदेश में नंबर वन पर होगी। इसके लिए शनिवार को सोसाइटी की लोगों ने बैठक कर कार्ययोजना तैयार की है। 
विज्ञापन


शहर की सबसे साफ-सुथरी और प्रदूषण रहित सोसाइटी सिविल लाइन स्थित योग गैलेक्सी अपार्टमेंट को अगले साल तक स्वच्छता में प्रदेश में नंबर वन बनाया जाएगा। इसके लिए शनिवार को सोसाइटी की लोगों ने बैठक कर कार्ययोजना तैयार की। तय हुआ कि प्रत्येक घर के बाहर दो डस्टबिन रखे जाएंगे। इसमें एक डस्टबिन में गीला कूड़ा और दूसरा में सूखा कूड़ा रखा जाएगा।

गीले कूड़े और भगवान पर चढ़ाए गए पूजा के पुराने फूलों से जैविक खाद बनाई जाएगी। 
पिछले माह नगर निगम के सर्वे में शहर की इस सोसाइटी को शहर का सबसे साफ-सुथरा अपार्टमेंट बताया गया। 24 दिसंबर को सोसाइटी में गीले कूडे़ और पूजा के पुराने फूलों से जैविक खाद बनाने का काम शुरू किया था। इसी क्रम में शनिवार को सोसाइटी के अध्यक्ष पप्पू पांडेय और कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा ने बैठक बुलाई।
विज्ञापन


इसमें सोसाइटी में रहने वाले सभी 30 डुप्लेक्सों में रहने वाले पुरुष और महिलाएं पहुंची। बैठक को संबोधित करते हुए एमएचपीएल के एमडी पीयूष अग्रवाल ने कहा कि हम तभी स्वच्छता में प्रदेश में नंबर वन होंगे जब मिलकर काम करेंगे। एकजुट होकर काम करना होगा। आर्थिक सहयोग भी करना होगा। इस मौके पर सभी ने एकजुटता का संकल्प लिया और सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर पप्पू पांडेय सुपाड़ी व्यवसायी, नवीन दरौलिया सीमेंट व्यवसायी, विनय गुप्ता रितु मार्बल्स, विनोद गुप्ता इलायची व्यवसायी, अभिषेक जाखोदिया तिरपाल व्यवसायी, गौतम कनौडिया सनमून लाइट, वरुण-अरुण वर्मा ज्वैलर्स, मनोज सोनी राजस्थान ज्वैलर्स, एमएचपीएल के प्रनीत, प्रनव और प्रज्ञा अग्रवाल, प्रोफेसर शुक्ला, मनोज, संतोष त्रिवेदी, शशि अग्रवाल, विजेता शुक्ला, रेखा, अंजू, निति त्रिवेदी, श्वेता जायसवाल आदि मौजूद रहे। 



प्रत्येक घर के बाहर दो डस्टबिन रखे जाएंगे, एक में गीला और दूसरे में सूखा कूड़ा रखेंगे। गंगा के किनारे वाले एरिया में ग्रीन बेल्ट बनाएंगे, पौधरोपण के साथ सफाई भी करेंगे।
सोसाइटी को स्मार्ट बनाने के लिए वाईफाई लगाया जाएगा। सोसाइटी में इंट्री के समय लगे मैनुअल बैरियर को आटोमैटिक किया जाएगा। वीआईपी रोड से आते समय सोसाइटी का संकेतक लगाया जाएगा। नगर निगम ने सोसाइटी को 5 बड़े डस्टबिन दिए है, जिनमें कूड़ा उठाया जाएगा। सोसाइटी के लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है जिसमें सभी 30 डुप्लेक्सों को जोड़ा है। 

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें