फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशवंत सिन्हा ने किए तीखे प्रहार, समाज को धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही सरकार

Tue, 28 Jan 2020 04:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
औरैया पहुंचे यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में केंद्र सरकार के पूर्व वित्त मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता रहे यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समाज को धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है, लेकिन झारखंड के चुनावों से इसकी पोल खुलने लगी है।
विज्ञापन


दिल्ली के चुनावों में भी भाजपा के जिम्मेदार नेता भी प्रोपोगेंडा के माध्यम से दुष्प्रचार कर रही है, जबकि सरकार का काम विधि सम्मत जनता को न्याय दिलाना है। देश भर में 9 जनवरी से गांधी यात्रा निकाल रहे अपने 60 कार्यकर्ताओं के साथ कानपुर देहात से होते हुए मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे औरैया जिले की पुरवा रहट सीमा पर पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री का शहर के कई स्थानों पर सपाइयों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने औरैया के जेके टावर में वार्ता कर बताया कि गांधी यात्रा निकालने का उद्देश्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना है। इसके लिए वह गांधी यात्रा संविधान के दायरे में रहकर निकाल रहे हैं।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार दिन थी तो वहीं मोदी की भाजपा सरकार अंधेरा साबित हो रही है। कहा कि केंद्र सरकार कंगाल होने की कगार पर है, प्रदेश सरकारों को जीएसटी का भुगतान न किए जाने से उनकी स्थिति भी गंभीर हो रही है।

वित्त मंत्री भी किसके दबाव में हैं कि गाड़ी पटरी पर नहीं आ रही है। कुल मिलाकर केंद्र सरकार के पास आर्थिक, सामाजिक, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, सीएए कानून जैसी समस्याओं से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें