गांधी नगर स्थित गणेश पार्क में श्री शनि साईं मंदिर में चल रहे 15 वें वार्षिकोत्सव में रविवार को मंत्रोचार के बीच विधिविधान से 51 बटुकों का यज्ञोपवीत संपन्न हुआ।
जिसमें 24 बटुकों को छोड़ सभी ने सिर मुंडवाकर हवन मंडप में बैठे। सुबह साढ़े छहे बजे से बटुकों का मंदिर में आना शुरू हो गया था।
इसके साथ दोपहर तीन बजे तक चले कार्यक्रम में शहर के अलावा अन्य जनपदों से लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में आचार्य विनोद अग्निहोत्री व सहयोगी आचार्यों ने पूर्ण वैदिक रीति से बटुकों को गायत्री दीक्षा प्रदान की।
बताया कि अब वह वेदमाता गायत्री की उपासना के अधिकारी हो गए है, उन्हें अब ब्रम्हचर्य का पालन करने के साथ किसी को कष्ट नहीं देना होगा।
कार्यक्रम में मंदिर के वरिष्ठ पुजारी गंगा शरण दीक्षित, रंजीत भदौरिया समेत समिति के लोगों ने योगदान दिया। यज्ञोपवीत संस्कार में शामिल हुए 51 बटुकों को समिति की ओर से लंगोटी, धोती, जनेऊ, दंड, खड़ाऊं, मौर, भिक्षा पात्र, मिष्ठान, पुष्प की भेंट दी गई।