फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से नहीं एक्स रे फिल्म, जांच के लिए भटकते मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। अधिकारी भले ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन अस्पतालों में मरीजों की सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीएचसी पुखरायां में एक्सरे फिल्म नहीं होने से लोगों को प्राइवेट पैथालॉजी में अधिक धन खर्च करना पड़ रहा है। रविवार को इमरजेंसी में एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुखरायां सीएचसी में अधीक्षक समेत आठ चिकित्सकों की तैनाती है। अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सचान ने बताया कि दंत रोग चिकित्सक डॉ. रोहित को डीएम ऑफिस में कोविड ड्यूटी में लगाया गया है। वहीं आयुष के डॉ. अवधेश बुधौलिया को स्थानीय कोविड टीम में लगाया गया है। दैनिक ओपीडी में 150 से अधिक मरीज आ रहे हैं।
जिनका हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद प्रसाद, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. आरती, डॉ. प्रीती सिंह उपचार कर रहे हैं। चिकित्सकों की इमरजेंसी में ड्यूटी चक्रियक्रम में लगाई जाती है। लैब में सभी जांच की जाती हैं। चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे लगा हुआ है। इसका संचालन एक एजेंसी से कराया जाता है।
विज्ञापन

भुगतान शासन स्तर से किया जाता है। दो माह से अस्पताल में एक्स-रे फिल्म नहीं होने से टेक्नीशियन मोबाइल पर चित्र मुहैया करा देता है। जिसको देखकर इलाज किया जाता है। जिसको फिल्म की आवश्यकता होती है उसको बाहर से एक्स-रे कराना पड़ता है। गंभीर मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। चिकित्सालय में रविवार को आपातकालीन ड्यूटी में डॉ. आरती और फार्मासिस्ट पंकज सचान मौजूद मिले। वहीं 14 स्वास्थ्य कर्मचारियाें की तैनाती है, जो बने आवासों में ही रहते हैं।
सीएचसी में नहीं होता कोविड प्रोटोकॉल का पालन
सीएचसी में भर्ती मरीज और तीमारदारों की ओर से कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां मरीज और कई कई तीमारदार आसपास बैठे नजर आ जाते हैं। इनमें कई लोग बिना मास्क लगाए भी बैठे रहते हैं। यह सब देख कर भी स्वास्थ्य कर्मी इन मरीजों को नियमों का पालन कराने के लिए टोकते भी नहीं है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं चिकित्सालय के अधिकारी बताते हैं कि कई बार मरीजों व तीमारदारों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। इस दौरान कई तीमारदार उल्टे ही झगड़ने लगते हैं। फिर भी नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें