यूपी के कन्नौज में टॉफी का लालच देकर युवक ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सौरिख थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक का आठ साल का बेटा रविवार शाम को गांव में ही रहने वाली नानी के घर गया था। रात करीब नौ बजे वह घर आ रहा था। रास्ते में मोहल्ले का युवक उसे टॉफी का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गया। उसने उससे कुकर्म किया। बच्चे के बेहोश होने पर वह उसे छोड़कर भाग गया। परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह तालाब के किनारे बेहोशी की हालत में मिला।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि बच्चे को डॉक्टरी परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। यहां उसका मेडिकल नहीं हो पाया। उसे वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।