फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नों के जवाब अजब, गीत भी लिखे

Tue, 15 Mar 2016 11:41 PM IST
कानपुर
विज्ञापन
जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर विधान परिषद में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ विश्वविद्यालय अभियान के बैनर तले बुधवार को जुलूस निकालते लोग।
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध लॉ कॉलेजों के बीए एलएलबी ऑनर्स (पांच वर्षीय) और एलएलबी (तीन वर्षीय) पाठ्यक्रम के 22 हजार स्टूडेंटों की कॉपी जांचने की गोपनीयता से खिलवाड़ किया जा रहा। कई स्टूडेंटों ने प्रश्नों के जवाब अजब-गजब दिए हैं। जो शिक्षक कॉपी जांच रहे, वही व्हाट्सएप की मदद से जांची गई कॉपी निजी कॉलेजों के शिक्षकों को भेज रहे हैं। साथ ही चुटकी लेकर कह रहे हैं कि इस बार का रिजल्ट बेहद खराब आएगा।
विज्ञापन

 यूनिवर्सिटी से संबद्ध अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस लॉ कॉलेजों की कॉपियां जांची जा रही हैं लेकिन इसकी गुणवत्ता और गोपनीयता का ख्याल नहीं रखा जा रहा। मंगलवार को एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर की कुछ जंची कॉपियां व्हाट्स एप की मदद से बाहर भेजी गईं। संविधान से संबंधित सवाल का जवाब स्टूडेंटों ने फिजिक्स और केमिस्ट्री से दिया है। तलाक से संबंधित प्रश्न का उत्तर भी फिजिक्स और केमिस्ट्री से आया है। फिल्मी गीत भी लिखे गए हैं। अब यही कॉपी निजी कॉलेजों के स्टूडेंटों को दिखायी जा रही है। कहा जा रहा कि स्टूडेंटों का जो मन करता है, वही लिख देते हैं। अब स्टूडेंटों ने जंची कॉपी बाहर भेजे जाने पर आपत्ति जताई और यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग की है कि ऐसे शिक्षकों को मूल्यांकन से हटाया जाना चाहिए। इस गतिविधि से स्टूडेंट डिप्रेशन में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें