फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीम टूटने से मलबे में राजमिस्त्री व दो महिलाएं दबी, एक की मौत

Tue, 15 Mar 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

राजपुर गांव में निर्माणाधीन कमरे की बीम टूटने से मलबे में दबे राजमिस्त्री व दो महिलाएं दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलपुर पुलिस ने मलबा हटवाकर तीनों घायलों को झींझक अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक महिला की मौत हो गई।  

थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी गंगा सिंह अपने घर में कमरे का निर्माण करा रहे थे। दीवारें बनने के बाद सोमवार की दोपहर शटरिंग लगने के बाद छत में लेंटर डलवाने के लिए जैसे ही राजमिस्त्री रामजीवन पुत्र हरदयाल निवासी सड़रामऊ लेंटर डालने के लिए ऊपर पहुंचा, तभी अचानक बीम टूट गई और मलबे के साथ नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कमरे में मौजूद उसकी मां कलावती व उसकी ताई कमला देवी भी मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटवाकर तीनों घायलों को झींझक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से  कमला देवी को जिला अस्पताल भेजा गया।

वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। नायब तहसीलदार डेरापुर कर्मेंद्र सिंह ने बताया की घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें