फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जाजमऊ पुल के भरेंगे घाव, वाहन सवार काटेंगे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू होगी। इस कार्य में चार-पांच माह लगेंगे। पुल की बेयरिंग बदलने के लिए एक-डेढ़ माह के लिए ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जाएगा। इससे वाहन सवारों को कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोशिश की जा रही है कि सरैया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने के बाद ट्रैफिक डायवर्ट किया जाए, ताकि कन्नौज की तरफ से आने वाले वाहन बैराज रोड, सरैंया पुल होते हुए लखनऊ की तरफ जा सकें। इसी तरह हमीरपुर और झांसी की तरफ से आने वाले वाहन मुगलरोड, घाटमपुर से जहानाबाद मार्ग होते हुए लखनऊ की तरफ रवाना किए जाएंगे। जबकि लखनऊ से आने वाले वाहन जाजमऊ में ही समानांतर पुल से आते रहेंगे।
जाजमऊ स्थित क्षतिग्रस्त पुराने गंगा पुल में गड्ढे होने, कई बेयरिंग, एक्सपेंशन जॉइंट खराब होने के साथ ही कई जगह सरिया नजर आने लगी हैं। पुल में कंपन भी बढ़ गया है। एनएचएआई ने इस पुल की मरम्मत के लिए तीसरी बार टेंडर जारी किए। इस बार इस कार्य के लिए रीहेब्लिटेशन इंजीनियरिंग कंपनी का चयन हुआ है। कंपनी प्रदेश से लेकर दिल्ली तक कई पुराने पुलों की मरम्मत करा चुकी है। एनएचएआई के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने बीते दिन कंपनी को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस भी जारी कर दिया है। उसे औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। ऐसा होते ही अनुबंध कर कंपनी से मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया कि पुल की मरम्मत में चार-पांच माह लगेंगे पर प्रयास है कि कम से कम समय के लिए इस पुल पर यातायात रोका जाए। ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान झांसी, हमीरपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को भोगनीपुर के पास मुगल रोड, जहानाबाद होते हुए रवाना किया जाएगा। कबरई, हमीरपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन घाटमपुर से जहानाबाद होते हुए जाएंगे। कन्नौज, बिल्हौर से लखनऊ की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को मंधना से बैराज मार्ग, सरैया (शुक्लागंज) रेलवे क्रासिंग पुल होते हुए रवाना करने की योजना बनाई गई है। सेतु निगम ने इस पुल का निर्माण मई में पूरा करने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने बताया कि जैसे ही सरैया पुल पर यातायात शुरू होगा, तभी जाजमऊ पुराने पुल पर यातायात बंद कर बेयरिंग बदलने के साथ ही अन्य कार्य पूरे करने के निर्देश ठेकेदार कंपनी को दिए गए हैं। हालांकि पुल की मरम्मत के दौरान छोटे वाहनों को समानांतर पुल से ही लखनऊ रवाना करने का खाका खींचा गया है। कानपुर नगर और उन्नाव जिला प्रशासन के साथ बैठक करने के बाद यातायात डायवर्जन प्लान पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें