फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आदिशक्ति महागौरी का पूजन कर लिया प्रगति का आशीर्वाद

Wed, 01 Oct 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/रूरा। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मंगलवार को आदिशक्ति के आठवें स्वरूप महागौरी का पूजन किया गया। घरों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर प्रगति का आशीर्वाद लिया। घरों में कन्याभोज कराए गए। दुर्गा पंडालों में भी आरती की गई।
विज्ञापन

अकबरपुर के कालिका देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे और पुष्प, रोली, अक्षत व नारियल अर्पित कर आदिशक्ति का पूजन किया। घरों में कन्याभोज कराए गए। रूरा के दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने फल, मेवा आदि अर्पित कर मां की आरती की। नगर के पाथामाई मंदिर व लमहरा स्थित परहुल देवी मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचे और पूजन किया। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी देवी मंदिरों में दो-दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। रसूलाबाद के कहिंजरी स्थित मां काली देवी मंदिर में मां गौरी की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने मां को अक्षत, कुमकुम, सिंदूर, चुनरी, पुष्प अर्पित किए। लाला भगत स्थित मां कौमारी देवी मंदिर और धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा मूर्ति के पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। फल, पंचमेवा व मिष्ठान आदि भोग लगाकर आरती उतारी। इधर, ऋषि आश्रम स्थित मां दुर्गा मंदिर, रसूलाबाद बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। रनियां, सिकंदरा, झींझक, शिवली, मैंथा व राजपुर क्षेत्र के मंदिरों में भी आदिशक्ति का पूजन हुआ। घरों में कन्याभोज कराए गए।
विज्ञापन

...............
फोटो-2 असालतगंज स्थित चंद्रिका मंदिर में पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
तेरी हो रही जय जयकार, मैया दर्शन दो एक बार
रसूलाबाद। असालतगंज स्थित चंद्रिका देवी मंदिर व खेड़ाकुर्सी तोरणा बाजार स्थित पंथामाई मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और कल्याण का आशीर्वाद लिया। फूल, सिंदूर, अक्षत, चुनरी, माला, लौंग, इलायची, पान, सुपाड़ी अर्पित की। आरती उतारी और खीर, हलुवा, पूड़ी का भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने फूलों का हार लाई मैया मैं तेरे लिए, फूलों से मंदिर सजाऊंगी मैया तुमको मनाऊंगी, मैया बैठी है भवन में ओढ़े चुनरी और तेरी जोत जले, तेरा भोग लगे, तेरी हो रही जय जयकार, मैया दर्शन दो एक बार आदि भजन गाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें