फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हड्डी के कैंसर की मेगाप्रोस्थेसिस सर्जरी कर बचाया रोगी का पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट के अस्थि रोग विभाग में हड्डी के कैंसर से जूझ रही 22 वर्षीय युवती की मेगाप्रोस्थेसिस सर्जरी की गई। रोगी का पैर कटने से बचा लिया गया। कानपुर देहात के अकबपुर क्षेत्र के सरैयल करोमन की रहने वाले जोगेंद्र साहू की पत्नी पूनम देवी को बाएं घुटने के पास की हड्डी में कैंसर की पुष्टि हुई। रोगी डेढ़ साल से चलने-फिरने में असमर्थ थीं। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि सामान्यतः इस प्रकार के मामले में पैर काटने की आवश्यकता पड़ती है। जटिल मेगाप्रास्थेसिस सर्जरी से पैर बचा लिया गया।कैंसरग्रस्त हड्डी को हटाकर उसकी जगह विशेष इम्प्लांट लगाया गया है। इसके चलते युवती का पैर सुरक्षित रहा। सर्जरी के बाद रोगी की स्थिति स्थिर है और वह अपने पैरों पर चलने लगी है। सर्जरी टीम में डॉ. प्रग्नेश कुमार और उनकी टीम शामिल रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें