विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर इस क्रिएटिविटी डे को अलग ही अंदाज से मनाया गया। कानपुर विश्वविद्यालय में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई तो ग्रीनपार्क स्टेडियम में मॉडल फोटोग्राफी हुई।
छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) कानपुर में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर शनिवार से दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आगाज हुआ। इसमें इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के बीएफए तृतीय वर्ष के 15 छात्र-छात्राओं द्वारा खींची गई फोटोग्राफ्स लगाई गईं। प्रदर्शनी का शुभारंभ कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने किया।
आगे देखें---तस्वीरें भी बोलती हैं, बस जरूरत है तो उनकी जुबां समझने की
विज्ञापन
2 of 8
कानपुर में विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह
कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने कहा कि आज आप हर एक पल को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। इसे आप जब कभी भी देखेंगे तो पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। प्रो. वैशंपायन ने कहा कि तस्वीरें भी बोलती हैं, बस जरूरत है तो उनकी जुबां समझने की। फाईन आर्ट्स के अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद सिंह, डॉ. बृजेश कटियार मौजूद रहे। इस दौरान आयोजन सचिव आकाश चौहान, हर्ष, अंकेश, सचिन, आयुष, अखिलेश, अनुराग, संदीप, अविनाश, राजन, शैफाली, शालिनी, अर्जिता, तनीषा, प्रगति ने अपने फोटो प्रदर्शित किए।
आगे देखें---फोटोग्राफर्स ने निकाली रैली
विज्ञापन
3 of 8
कानपुर में विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह
फोटोग्राफर्स ने निकाली रैली, दिया ‘स्वस्थ कानपुर, स्वच्छ कानपुर’ का संदेश
विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर मोतीझील चौराहे से ग्रीनपार्क स्टेडियम तक विशेष जागरूकता रैली निकाली गई। क्रिएटिव फोटोग्राफी एसोसिएशन की ओर से कराए गए इस कार्यक्रम के जरिए ‘स्वस्थ कानपुर स्वच्छ कानपुर’ का संदेश दिया गया। मोतीझील चौराहे से जागरूकता रैली को आईजी रेंज आलोक सिंह ने हरी झंडी दिखाई। ग्रीनपार्क में स्टेडियम में मॉडलिंग फोटोशूट भी हुआ।
जागरूकता रैली मोतीझील चौराहे से बकरमंडी, चुन्न्नीगंज होती हुई सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई।
आगे देखें---डीएम ने कहा,‘मुझे फोटोग्राफी का शौक है’
4 of 8
कानपुर में विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह
ग्रीनपार्क में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने यहां रैली का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर किसी में फोटोग्राफी का शौक होता है इसे कुछ लोग पेशा बना लेते हैं तो कुछ लोग पैशन के साथ करते हुए बड़ा नाम कमा लेते हैं। मुझे भी फोटोग्राफी का शौक है।
एसोसिएशन के संरक्षक संजय मिश्रा ‘टउआं’ ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य कानपुर को स्वच्छ-सुंदर बनाने और लोगों को दिखाने का था। हमारा कानपुर शहर बहुत खूबसूरत है बस हमें इसे इससे अच्छा बनाना है। रैली के बाद ग्रीनपार्क में मॉडलिंग फोटोग्राफी हुई। जिसमें बॉलीवुड सुपर मॉडल सोहराब.ए.खान, एक्ट्रेस कल्पना और मॉडल अवंतिका का फोटोशूट किया गया।
आगे देखें--फोटो प्रदर्शनी
विज्ञापन
5 of 8
कानपुर में विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह
प्रदर्शनी में फोटोग्राफी के अत्याधुनिक इक्विपमेन्ट्स जैसे लेटेस्ट ड्रोन कैमरा, लेन्सेस, ट्रॉली आदि लगाई गईं इन सबके बारे में लोगों को जानकारियां भी दी गईं। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, ‘इश्कजादे’ फेम एक्टर रतन राठौर, पवन शुक्ला, टीटू फरहत, ज्ञान प्रकाश, अरुण जोशी मौजूद रहे। संचालन एंकर गौरव ने किया।
आगे देखें--राज्यपाल ने कहा ‘वाह भाई वाह’
विज्ञापन
6 of 8
विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह
राज्यपाल ने कानपुर की तस्वीरें देखकर कहा ‘वाह भाई वाह’
लखनऊ के अलीगंज स्थित ललित कला अकादमी में द यूथ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को इंटरनेशनल फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इस प्रदर्शनी में कानपुर की तस्वीरें खूब पसंद की गईं। शहर के किदवई नगर में रहने वाले वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर जितेश पांडेय द्वारा प्राणि उद्यान से खींची गई खूबसूरत जेब्रा की तस्वीर देखकर राज्यपाल राम नाईक ने तारीफ की। उन्होंने इस तस्वीर के लिए जितेश की पीठ थपथपाई और आगे ऐसे ही अच्छे काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
आगे देखें--यहां हैं सारे इक्विपमेन्ट्स
विज्ञापन
7 of 8
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ संजय मिश्रा
बड़े बजट की फिल्म बनाने के लिए यहां हैं सारे इक्विपमेन्ट्स
क्रिएटिव फोटोग्राफी एसोसिएशन के संरक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि उनके पिता वीरेंद्र पाल मिश्रा का फोटोग्राफी बिजनेस था। इसलिए वो इसी माहौल में पले-बढ़े। 14 साल की उम्र में पिता ने जब इनके हाथों में पहला कैमरा थमाया तो वहां से फोटोग्राफी करियर शुरू हो गया। संजय ने बताया कि अपने 32 साल के करियर में उन्होंने जो भी कमाया वो इसी विरासत को आगे बढ़ाने में लगा दिया। फिल्म मेंकिंग का शौक रखने वालों को शहर से बाहर ना जाना पड़े इसके लिए वो सारे उपकरण यहीं ले आए।
फोटोग्राफर संजय मिश्रा के पास बड़े बजट की फिल्म बनाने के लिए जरूरी इक्विपमेन्ट्स जैसे जिमी जिप, ग्लाइड कैम, स्टेडी कैम, हार्नेस, ट्रैक, स्लाइडर, ड्रोन उपलब्ध हैं। उन्होंने शहर के प्रसिद्घ मंदिरों जैसे आनंदेश्वर मंदिर, पनकी मंदिर, साईं मंदिर आदि के इतिहास व महत्व को उजागर करते हुए कई धार्मिक वीडियो सॉन्ग बनाए। इसके अलावा उन्होंने कई एड फिल्में भी बनाई हैं जो नेशनल चैनलों पर प्रसारित हुईं।