फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बदल रही है दुनिया, साथ चलोगे तभी मिलेगा फायदा, इनोवेटिव बनो तभी लोग पूछेंगे  

Sat, 29 Sep 2018 02:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में तीन दिवसीय मैनेजमेंट कॉंक्लेव ‘प्रबंधन-2018’ का आगाज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि मारूति सुजकी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (इंजीनियरिंग, रिसर्च, डिजाइन एंड डेवलपमेंट) डॉ. तपन साहू ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने के कई टिप्स दिए। बताया कि आज कॉरपोरेट सेक्टर में वही सफल है जिसके पास इनोवेटिव आइडिया है। जो इनोवेशन को समझता है।
विज्ञापन


छात्रों को भी उन्होंने इनोवेटिव बनने की सलाह दी। आगे कहा कि दुनिया काफी तेजी से बदल रही है। रोज कुछ न कुछ नया डिजाइन मार्केट में आता है। नई तकनीक आती है। इसलिए आपको इन सभी नई तरक्की की जानकारी रखनी चाहिए तभी फायदा मिलेगा। डॉ. तपन ने बताया कि ऐसे लोगों की डिमांड ही कॉरपोरेट सेक्टर में है। उन्होंने इनोवेशन में स्थिरता रखने के लिए भी कहा। बोले, स्थिरता केवल लीगल झंझटों से बचने के लिए नहीं लाना चाहिए बल्कि अपने काम को बेहतर बनाने के लिए करना चाहिए। डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीयल एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग के प्रो. अमित शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए मैनेजमेंट के तौर-तरीकों की जानकारी दी। बताया कि मौजूदा समय एनालेटिक्स का दौर चल रहा है। इसलिए आपको भी इस क्षेत्र में मजबूती से अपने कदम रखने चाहिए। इस दौरान कॉग्निजैंट के बिजनेस एचआर सतीश राजारत्नम, देवलीना चटर्जी, शुभम चट्टोपाध्याय, मारूती के महाप्रबंधक पीवी कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज छात्रों को संबोधित करेंगे ये दिग्गज

डेमो पिक
गेल इंडिया लिमिटेड के जनरल मैनेजर आयुष, कॉग्निजैंट के बिजनेस एचआर सतीश राजारत्नम, डेमोक्रेसी न्यूज लाइव के एडिटर इन चीफ रोहिज, टाटा स्काई लिमिटेड के सीएफओ संभासिवान, फ्रैक्टिकल एनालेटिक्स के समीर धनराजनी, एबसल्यूट डाटा एनालेटिक्स के डायरेक्टर इमरान सिद्दीकी, एसबीआई म्युचल  फंड के सीटीओ भावेश एल, इंपायरेज की एचआर डायरेक्टर अन्नपूर्णा और आईआईटी कानपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमित छात्रों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें