यूपी के कानपुर शहर में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा जब्त कर नष्ट किए जाएंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस शनिवार से अभियान चलाएगी। शहर की ध्वस्त पड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर कलक्ट्रेट में हुई बैठक में यह फैसला हुआ।
बैठक में जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने कहा कि ई-रिक्शा की अराजकता से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसलिए अवैध ई-रिक्शा जब्त कर नष्ट कराते हुए कबाड़ियों को दे दिया जाए। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का डिजिटल बायोडाटा तैयार करने को कहा।
इसके तहत पहली बार यातायात नियम के उल्लंघन पर चालान, दूसरी बार तीन माह के लिए डीएल जब्त और तीसरी बार नियम तोड़ने पर चालान राशि चार गुना वसूली जाए।