फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: होली बाद कामगारों की वापसी, सेंट्रल पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। होली के बाद काम पर वापसी करने वालों का लोड रविवार को सेंट्रल स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर दिखा। दिल्ली और मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों के जनरल से लेकर स्लीपर कोच तक में भीड़ रही।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे पनवेल एक्सप्रेस में परीक्षार्थियों की भीड़ जनरल से स्लीपर कोच तक में टूट पड़ी। सबसे ज्यादा लोड दिल्ली और मुंबई की ओर जाने वाली व बिहार, गोरखपुर से आने वाली ट्रेनों में दिखा। आरपीएफ निरीक्षक एसएन पाटीदार ने बताया कि फुटओवर ब्रिज से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के बाद उन्हें प्लेटफार्मों पर भेजा गया। यह स्थिति सुबह से देर शाम तक रही।


हर ट्रेन में लंबी वेटिंग

दिल्ली जाने वाली 12003 स्वर्ण शताब्दी और 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग थी। सोमवार को मुंबई जाने वाली 12108 एलटीटी सुपर फास्ट और 12038 अवध में सीट नहीं है। अगले दिन कुशीनगर एक्सप्रेस में नोरूम और 42 वेटिंग, अवध में नोरूम, 12174 उद्योग नगरी एक्सप्रेस में 30 वेटिंग है। सोमवार को दिल्ली जाने वाली 124174 प्रयागराज एक्सप्रेस, कैफियत में सीट नहीं। मंगलवार को 12303 पूर्वा एक्सप्रेस के स्लीपर में रिग्लेट, 22437 हमसफर में 18 वेटिंग, कैफियत में 39 वेटिंग है। यात्री लोड कम करने को चलाई गई होली स्पपेशल ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग है। यह स्थिति 22 मार्च तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें