फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीएवी कॉलेज में बिना आई कार्ड छात्रों को नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डीएवी कॉलेज में सोमवार से बिना कॉलेज आई कार्ड के छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्रों को गेट पर ही आई कार्ड चेक कराना होगा, उसके बाद ही प्रवेश मिलेगा। डिग्री कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए महाविद्यालय ने यह निर्णय लिया है। 28 फरवरी को डिग्री कॉलेज में बाहरी छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। मांगों को लेकर ज्ञापन देने आए छात्रों ने प्रिंसिपल के ऊपर स्याही भी फेंकी थी। इसके बाद संस्थान ने यह फैसला लिया है। कार्ड भूल जाने की स्थिति में छात्र प्रवेश से वंचित रहेंगे। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि बीते दिनों कई बाहरी छात्रों ने हंगामा किया। अक्सर बाहर के छात्र बिना रोक टोक प्रवेश करते हैं और संस्थान का माहौल खराब करते हैं। यह व्यवस्था सोमवार से सख्ती से लागू होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें