बकेवर। इटावा रोड पर स्थित एक दुकान में वेल्डिंग कर रहे मजदूर गुरुवार शाम करंट की चपेट में आ गया। दुकान मालिक उसे 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव गौतमपुरा निवासी शिवकांत त्रिपाठी (36) बकेवर- इटावा रोड स्थित रामकुमार की वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। शाम करीब सात बजे शिवकांत त्रिपाठी वेल्डिंग कर रहा था। इस दौरान मशीन में करंट आ गया। चपेट में आकर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। दुकान मालिक राम कुमार उसे कस्बा स्थित 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक युवक घर में सबसे छोटा था। शिवकांत मां मिथलेश देवी के साथ रहता था। सूचना बकेवर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।