फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: श्रमिक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, तीन दिन से था लापता, जेब में मिली चालान की रसीद, जांच शुरू

Tue, 02 May 2023 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: सोनिक थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास श्रमिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह विष्णु घर से निकला था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी जेब में बिना टिकट रेल यात्रा करने पर चालान की रसीद मिली है।
विज्ञापन
मृतक विष्णु की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के सोनिक थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर टीकरगढ़ी रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। ट्रेन चालक की सूचना पर पहुंची जीआरपी और दही थाना पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के हुसैननगर मोहल्ला निवासी विष्णु साहू (30) बंथर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह बिना बताए घर से निकला था। परिजन तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह टीकरगढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
ट्रेन चालक की सूचना पर दही थाना पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी। उसके पास बिना टिकट यात्रा करने पर रेलवे की 470 रुपये की जुर्माना रसीद भी मिली। पति की मौत पर मृतक की पत्नी रोशनी साहू और मां रामवती बेहाल हैं।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विष्णु पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी दो साल की बेटी भी है। दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन

घर से जाने के दो घंटे बाद बाइक खड़ी कर गया था अनजान युवक
पत्नी रोशनी ने बताया कि विष्णु शुक्रवार सुबह नौ बजे बाइक लेकर घर से निकले थे। करीब दो घंटे बाद सुबह 11 बजे एक अनजान युवक आया और बाइक खड़ी कर बिना कुछ बताए चला गया। काफी देर तक न लौटने पर पति को फोन मिलाया, तो मोबाइल स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें