फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मजदूर ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी, पत्नी ने बताई ये बात

Sun, 14 Jun 2020 05:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलियापुर में मजदूर ने घर के अंदर बने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अलियापुर निवासी अशोक (35) पुत्र घुरई गांव में रहकर मजदूरी करता था। पत्नी दीपा के मुताबिक अशोक शराब पीने का आदी था। इसके कारण पिछले कुछ दिनों से तबियत भी ठीक नहीं थी। शनिवार की शाम वह खाना खाकर कमरे में चला गया था।

विज्ञापन


कुछ देर बाद दीपा कमरे में गई तो पति का शव फांसी पर लटकता मिला। पत्नी ने शोर मचाया तो अन्य परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। बिलग्राम कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आत्महत्या की घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें