फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रांसफार्मर लगा कर काम रुका, पेठा- दूध व बेकरी मशीनों का ट्रायल रन अटका

Wed, 24 Jun 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर देहात के नोडल अधिकारी ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी के निर्देश के बाद भी बिजली निगम की सुस्ती से आलमचंद्रपुर में इंक्यूबेशन सेंटर का संचालन अटका है। हालात ये हैं कि चार दिन पहले ट्रांसफार्मर लगाया गया है, लेकिन थ्री फेज मीटर नहीं लग सका है। इसकी वजह से पेठा, दूध व बेकरी मशीनों का ट्रायल रन अटका है।
विज्ञापन

अकबरपुर के आलमचंद्रपुर में एक करोड की लागत से इंक्यूबेशन हॉल बना है। पेठा, दूध व बेकरी प्रशिक्षण की मशीनें ढ़ाई करोड़ की लागत से लगाई गई है। करीब एक साल से यहां महिला समूहों व स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण देने की शुरुआत नहीं हो सकी है। पहले बिजली कनेक्शन न होने से करीब छह माह काम रुका रहा। इसके बाद पिछले दिनों बिजली लाइन बनी। हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया। जबकि मशीनें लगाने के लिए पार्टीशन आदि का काम पूरा करा लिया गया।
जिले के नोडल अधिकारी के 10 जून को समीक्षा में इसी माह इंक्यूबेशन सेंटर संचालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली आपूर्ति जल्द कराने पर जोर दिया। इसके बाद उद्यान विभाग के अफसरों ने बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क साधा। चार दिन पहले ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया, मगर थ्री फेज मीटर नहीं लग सका है। इसकी वजह से मशीनों के ट्रायल रन के लिए इंजीनियरों को बुलाया नहीं जा पा रहा है। मशीनों के ट्रायल रन में सब ठीक मिलने पर ही महिलाओं व युवाओं को प्रशिक्षण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

.................
बयान...
इंक्यूबेशन सेंटर में पार्टीशन पूरा है। मशीनें इंस्टाल करने के लिए इंजीनियर बुलाए जाने हैं लेकिन वह बिजली मीटर लग जाने का वीडियो मांग रहे है। बिजली निगम ट्रांसफार्मर लगाने के चार दिन बाद भी मीटर नहीं लगा सका है। इसकी वजह से इंजीनियरों को बुलवाया नहीं जा पा रहा है। एक्सईएन रनियां से वार्ता की गई है। उन्होंने जल्द मीटर लगवाने का भरोसा दिया है। -डॉ. बल्देव प्रसाद, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन

.................
बिजली लाइन बनाकर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। बिजली मीटर लेकर कर्मी निकले हैं। जल्द ही मीटर लगवा दिया जाएगा।
-पुष्पदेव, एक्सईएन रनियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें