कानपुर। एलनगंज स्थित शीलिंग हाउस स्कूल में पांच से सात अक्तूबर तक तीन दिवसीय सीआईएससीई नेशनल योग प्रतियोगिता और योगासन भारत ट्रायल्स हुए। प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत अन्य स्थानों के 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्गों में योग कौशल का प्रदर्शन किया।
14 वर्ष से कम आयु वर्ग में वर्णिका(स्वर्ण), कर्नाटक की जान्हवी के रेड्डी ने रजत पदक, पश्चिम बंगाल की तन्वीदास ने कांस्य पदक, बिहार व झारखंड मंडल की देवनिष्ठा ने कांस्य पदक, कर्नाटक-गोवा मंडल की एस शेट्टी ने कांस्य पदक, 19 वर्ष में महाराष्ट्र की ऐशानी ने स्वर्ण, बिहार व झारखंड मंडल की नैशा सरकार ने रजत, बिहार व झारखंड मंडल की श्रेया भट्टाचार्य ने कांस्य और पश्चिम बंगाल की रीता ने कांस्य पदक जीता।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीआईएससीई की डिप्टी सेक्रेटरी एकता परिहार, इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी व पूर्व पुलिस महानिदेशक, यूपी डॉ. विक्रम सिंह, डेविड सिरिल, कल्पना सिंह, रोहित कौशिक, एस नंदी, फादर थॉमस कुमार, परवेज एफ रुस्तम ने किया। अंतिम दिन मुख्य अतिथि चीफ स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर व डिप्टी सेक्रेटरी अरिजीत बासु, प्रधानाचार्या वनीता मेहरोत्रा ने विजेताओं को बधाई दी।