फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिलाओं की छोटी जरूरतें होंगी पूरी, कर सकेंगी मजबूत शुरुआत

Wed, 14 Jan 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मजबूत शुरुआत के लिए शासन से एनआरएलएम विभाग को 342 लाख रुपये मिले हैं। यह धनराशि आरएफ (परिक्रामी निधि) योजना के तहत खर्च की जाएगी। इसमें एक समूह द्वारा आवेदन किए जाने पर 10 से 30 हजार रुपये तक मिलेंगे। जिससे वह अपनी छोटी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी।
विज्ञापन


ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षित कर स्व रोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब तक जिले में नौ हजार समूह से जुड़ी एक लाख से अधिक महिलाएं स्वयं का कारोबार कर रही हैं। कई बार महिलाएं अपनी छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए रुपये के अभाव में परेशान होती हैं या फिर बैंक से ऋण लेने के लिए चक्कर लगाती हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एनआरएलएम विभाग में आवेदन करने पर इन्हें इनकी जरूरत के हिसाब से 30 हजार रुपये समूह को उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह है कि यह धनराशि वापस नहीं ली जाएगी, बल्कि समूह के पास ही रहेगी।
इसे समूह से जुड़ी महिलाएं आपस में प्रयोग करेंगी और वापस जमा करेंगी। वहीं, वापसी के दौरान ली गई धनराशि का एक रुपया सैकड़ा की दर से वार्षिक ब्याज देना होगा। इससे धनराशि भी बढ़ती रहेगी और अन्य महिलाओं को जरूरत पर रुपये भी मिल सकेंगे। जिला मिशन प्रबंधक बृजेश गौतम ने बताया कि समूह को आरएफ के तहत धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इससे वह छोटे स्तर पर कारोबार शुरू करने के साथ अपनी जरूरतों को भी पूरा कर सकती है। इस धन की वापसी नहीं करनी होती है बल्कि आपस में प्रयोग कर समूह के बने खाते में जमा करना होता है। कई बार महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक से ऋण लेना पड़ता है। इसमें इन्हें समस्या भी होती है। इन रुपयों को वह आपस में प्रयोग कर सकेंगी।
विज्ञापन

...................

वर्जन........

शासन से समूह की महिलाओं को आरएफ के तहत धनराशि उपलब्ध कराए जाने के लिए करीब 342 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसे आवेदन करने वाले समूह को मुहैया कराया जाएगा। इससे वह अपनी छोटी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और स्व रोजगार के लिए प्रेरित करना है। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें