शराब ठेके पर धावा बोलती महिलाएं और बच्चे।
आगबबूला महिलाओं के गुस्से से एक शराब की दुकान जलकर तहस-नहस हो गई। गांव के बाहर शराब ठेका खोले की सूचना पर महिलाओं और बच्चों ने दुकान पर धावा बोल दिया था। उन्होंने सेल्समैन को पीटने के बाद सबको बाहर निकाल और फिर दुकान को आग के हवाले कर दिया। मामला कानपुर के घाटमपुर इलाके का है।
सुधा शुक्ला पत्नी अनूप कुमार शुक्ला निवासी रावतपुर कानपुर ने बताया कि उनके नाम देशी शराब की दुकान का लाइसेंस है जिसको मुगल रोड के किनारे साखा-जनवारा गांव से स्थानांतरित कर स्योंढ़ारी गांव पंचायत में खोलने का आदेश है। बताया कि आदेश के तहत मंगलवार से गांव के बाहर गुमटी रखकर दारू ठेका चला रहा था। स्योंढ़ारी गांव के लोग शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ठेका खोले का विरोध किया था।