फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पति से मिलने की नहीं मिली इजाजत तो महिला ने जो किया निकल गयी सबकी चीख

Sat, 13 Oct 2018 05:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- ट्रेन में बैठे हत्यारोपी पति से न मिलने पर सेंट्रल पर की हरकत 
- ड्राइवर ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, जीआरपी ने समझाकर भेजा घर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कानपुर शहर के सेंट्रल स्टेशन का एक एेसा मामला सामने आया है जिसने भी सुना हैरान रह गया। यहां उन्नाव में पेशी के बाद इटावा की पुलिस हत्यारोपी को लेकर सेंट्रल स्टेशन पहुंची थी। पति से न मिलने देने पर कल्याणपुर के बैरीखेड़ा में रह रही पत्नी सेंट्रल पर ट्रेन के आगे कूद गई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे बचाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हत्यारोपी कुलदीप कनौजिया को पुलिस इटावा जेल से उन्नाव की जिला अदालत में पेशी पर लाई थी। वहां से लौटकर पुलिस सेंट्रल स्टेशन पहुंची और कुलदीप को नार्थईस्ट एक्सप्रेस से इटावा ले जाने लगी। पूनम अपने पति से मिलने के लिए घंटों सेंट्रल पर बैठी थी लेकिन ट्रेन छूटने की वजह से वह नहीं मिल सकी।

पुलिसकर्मियों के रोकने पर वह ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रैक पर गिरते ही ट्रेन रेंगने लगी। इस पर लोगों ने आवाज लगाई और ड्राइवर ने भी इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। जीआरपी ने महिला से पूछताछ की। उसने बताया कि वह परेशान थी, इसलिए ऐसी हरकत की। जीआरपी ने समझा बुझाकर उसे घर पहुंचवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें