कानपुर स्थित डीपीएस कल्याणपुर में चल रहे तीन दिवसीय टेक्नोेकल्चरल स्पोर्ट्स लिटरेरीफिएस्टा के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। गुंतास ने सुरीले गीतों से स्टूडेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया।डीपीएस में आयोजित लिटरेरीफिएस्टा में देशभर के 75 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। स्पोर्ट्स, आर्ट्स और साइंस कैटेगरी में बच्चों ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
रिदम ऑफ यूनिवर्स, म्यूजिक जेस्ट, इको बैग डिजाइनिंग, ट्रेंड सेंटर्स स्ट्रीट, सॉकर गली क्रिकेट, बॉब द बिल्डर्स और नुक्कड़ नाटक में स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाइस ऑफ इंडिया किड्स की फाइनलिस्ट गुंतास कौर ने सुरीले गीतों से समां बांधा। उन्होंने जोशीले अंदाज से स्टूडेंट्स को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
छात्र रितुराज ने भी एक से बढ़कर एक गीत पेश किए। वहीं, छात्र-छात्राओं ने एरियल डांस, क्लासिकल फ्यूजन और रॉकबैंड से सभी को जमकर झुमाया। फेस्टिवल कोआर्डिनेटर आर्यन पांडेय, सिद्धार्थ मेहता, इश्तिा भट्टी के मुताबिक ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभाएं निखरकर सामने आतीं हैं। प्रधानाचार्य अर्चना निगम ने बच्चों की हौसला अफजाई की।