फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

Thu, 28 May 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। ब्लॉक झींझक की मंगलपुर ग्राम पंचायत में बुधवार को महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लिए एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डीसी और झींझक ब्लॉक के नोडल अधिकारी गंगाराम ने बैठक में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूह महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम हैं। स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं छोटी बचत कर सकती हैं। यह बचत उन्हें भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। इसके अलावा, समूह सदस्य बैंक से आसान शर्तों पर ऋण प्राप्त कर सकती हैं। यह ऋण उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने या मौजूदा व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करता है।
उन्होंने जोर दिया कि इससे परिवारों की आय में वृद्धि होगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। यह भी बताया कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समूहों को प्रशिक्षण, ऋण और रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने समूह गठन में काफी उत्साह दिखाया और कई महिलाओं ने जल्द ही स्वयं सहायता समूह बनाने की सहमति व्यक्त की। बैठक में बीडीओ आशुतोष शुक्ला, बीएमएम रविप्रकाश, नीरज पांडेय और सचिव अजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें