फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: संवासिनी गृह मामले के बाद महिला आयोग की टीम ने महिला थाना, जिला कारागार और शरणालयों का लिया जायजा

Thu, 25 Jun 2020 12:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संवासिनी गृह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में संवासिनी गृह में 57 बालिकाओं के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश सरकार ऐसे केंद्रों पर रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। इसी क्रम में महिला आयोग की टीम ने बुधवार को महिलाओं की स्थिति जानने को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने बताया कि महिला थाना, जिला कारागार और आशा ज्योति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। सभी स्थानों पर महिलाओं की गिनती की गई। स्वास्थ्य जांच के साथ ही खानपान और रहने की व्यवस्था देखी गई।

उन्होंने बताया कि यह भी देखा गया कि कोरोना संक्रमण से बचाव की क्या व्यवस्था है। सभी को मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। आयोग की टीम ने महिला शरणालय और बालिका गृह का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस पूरे प्रकरण पर जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी के साथ बैठक भी की गई। पूनम कपूर ने एक रिपोर्ट बनाकर आयोग अध्यक्ष विमला बाथम को भेजी है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें