फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 बच्चों संग खुदकुशी करने रेल की पटरी पर पहुंची महिला, 'पति पर प्रताड़ना का आरोप'

Mon, 05 Nov 2018 08:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा एक महिला बच्चों के साथ खुदकुशी करने के लिए स्टेशन पहुंच गई। भनक लगते ही पति पहुंच गया और उसे पटरी से खींचकर बचाया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वनपुरा निवासी राम प्रकाश राठौर का विवाह करीब 15 साल पहले बिहार के जहानाबाद जिले के ग्राम चिरैयाटांड़ निवासी संगीता के साथ हुआ था। संगीता का आरोप है कि करीब दो माह पहले पति राम प्रकाश ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। वह अपने तीन बच्चों गोविंद, अंजली और हरीशंकर को छोड़कर मायके चली गई थी। मायके वालों के समझाने के बाद वह सोमवार को ससुराल पहुंची, जहां पति राम प्रकाश देखते ही भड़क गया और बच्चों संग घर से निकाल दिया।

आरोप है कि इस दौरान पति ने गाली गलौज और मारपीट भी की। इससे आहत होकर संगीता अपने तीनों बच्चों को लेकर आत्महत्या के इरादे से स्टेशन पहुंच गई। किसी तरह इसकी जानकारी रामप्रकाश को हुई तो वह भी स्टेशन पहुंच गया। पत्नी और बच्चों को पटरी पर देख उसने खींचकर हटाया। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने रामप्रकाश को हिरासत में लिया है। कोतवाल का कहना है कि रामप्रकाश को हिरासत में रखा गया है। महिला ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें