फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से काटा पीएनबी का एटीएम, चोरी से चूके चोर उखाड़ ले गए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर

Mon, 05 Nov 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तड़के 4 बजे एटीएम का शटर गिरा कर काट रहे थे एटीएम
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर में सोमवार सुबह तड़के चार से पांच बजे के बीच में पीएनबी बैंक के एटीएम को बदमाशों ने गैस कटर से काटने का प्रयास किया। काफी देर तक जब बदमाश एटीएम नहीं काट पाए तो सुबह होते ही भाग निकले। जाते समय सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने साथ ले गए। मॉर्निंग वॉक से लौट रहे क्षेत्रीय पार्षद ने एटीएम का शटर उठा देखा तो यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


कल्याणपुर आवास विकास 1 सत्यम विहार निवासी भाजपा पार्षद विजय यादव के मकान में पीएनबी बैंक का एटीएम है। सोमवार की सुबह चार बजे से पांच बजे के बीच में चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर लूट करने का प्रयास किया। इससे पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। क्षेत्रीय पार्षद विजय यादव ने बताया कि वह रोज रात को जब घर के दरवाजे बंद करते हैं तभी एटीएम का शटर गिरा देते हैं। सुबह 4.30 बजे वो मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले। मॉर्निंग वॉक कर जब सुबह 6 बजे वो लौट कर आए तो एटीएम का शटर उठा हुआ देखा। उन्होंने जब पास जाकर देखा तो सामने का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर झांका तो एक ओर से एटीएम के नीचले हिस्से को गैस कटर से कटा हुआ पाया। 

इसपर विजय यादव ने एटीएम के कटे पल्ले देख  यूपी 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कल्याणपुर पीएनबी शाखा को घटना की जानकारी दी। बैंक मैनेजर मनोज पाण्डेय व मंडल कार्यालय के एटीएम प्रभारी अखिल त्यागी फौरन मौके पर पहुंचे। पीएनबी के सर्किल आफिस से आयी इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने एटीएम का निरीक्षण किया। जिसमें एटीएम की रकम सुरक्षित पाई गई। एटीएम प्रभारी अखिल त्यागी ने बताया कि एटीएम की रकम पूरी तरह से सुरक्षित है। चोर एटीएम लूटने में असफल रहे हैं। एटीएम से कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी में दिखी एक कार और बाइक 
पार्षद विजय यादव के घर पर एटीएम की दीवार पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जब कल्याणपुर इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने सीसीटीवी के फुटेज चेक किए तो एक संदिग्ध वैगनार कार और एक बाइक को एटीएम के सामने से कई बार आते-जाते देखा। एटीएम में लगे हिडेन कैमरे के आधार पर पुलिस शातिर चोरों की तलाश में जुट गई है। एटीएम में कोई गार्ड नहीं बैठता है।

दो साल पहले हुई थी एक ओर घटना 
पीएनबी के एटीएम से कुछ दूरी पर सिंडीकेट बैंक का एटीएम हैं। दो साल पहले वहां भी एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया था। जहां पर एटीएम है वहां से 200 मीटर की दूरी पर पिकेट प्वाइंट है। जहां यूपी 100 की इनोवा कार खड़ी होती है। पार्षद के घर के बाहर खंभे पर लगी लाइट भी जलती बुझती रहती है। जिसका फायदा लुटेरों ने उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें