कोरोना वायरस के चलते उपजे संकट के दौरान पुलिस के विविध रूप देखने को मिले। कभी जरुरतमंदों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराया गया तो कभी मास्क वितरित किए गए। इस सबके बीच किसी की बीमारी की सूचना पर उसे अस्पताल भी भेजा गया, लेकिन अब पुलिस का एक और चेहरा सामने आया है।
जनपद में तैनात महिला पुलिसकर्मी फेसशील्ड बनाने का कार्य कर रहीं हैं। चिकित्सकों की तर्ज पर जनपद के हर पुलिसकर्मी को फेस सील उपलब्ध कराने के साथ ही आसपास के जनपदों की पुलिस को भी फेसशील्ड भेजे जाने की कवायद तेजी से चल रही है। पुलिस लाइन के एक हाल में इन दिनों महिला पुलिसकर्मी अलग-अलग शिफ्ट में फेसशील्ड बनाने का कार्य कर रही हैं।