फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया-बांदा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला, बांदा वाला निजामुद्दीन मरकज से लौटा, औरैया में कुल सात

Tue, 14 Apr 2020 08:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
औरैया के खानपुर के कुरैशियान मस्जिद में शामली जिले की जमात में शामिल लोगों की जांच करती डॉक्टरों की टीम (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया में जमातियों के संपर्क में आने वाले एक युवक की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि 46  क्वारंटीन लोगों की रिपोर्ट उन्हें प्राप्त हो गई है। यह रिपोर्ट उन्होंने 11 अप्रैल को जांच के लिए लखनऊ भेजी थी।
विज्ञापन


इन 46 में से 3 की रिपोर्ट कुछ गड़बड़ी की वजह से वापस की गई है, बाकि बचे 43 में से एक की पॉजिटिव आई है। शेष 42 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। यह पाॅजिटिव मरीज पूर्व में तब्लीगी जमात के संपर्कियों में से दो पॉजिटिव मरीजों में से एक के घर में दूध सप्लाई का काम करता था।

दयालपुर मोहल्ले का रहने वाला है। इसकी पूरी डिटेल वह निकालवा रहे हैं। पाॅजिटिव मरीज को कानपुर सरसौल भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं। बता दें कि 19 मार्च को दिल्ली से 13 सदस्यीय तब्लीगी जमात औरैया आई थी। इस जमात को 31 मार्च को जिला प्रशासन खानपुर कस्बे के कुरैशियान मस्जिद से बरामद कर आईसोलेट कराया गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

जिसमें 4 कोरोना पाॅजिटिव मिले थे। इन सभी पाॅजिटिव मरीजों को छह अप्रैल को कानपुर सरसौल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने इस जमात के रहबर (संपर्क कराने वाले) बने 11 लोगों की जांच कराई थी। जिसमें औरैया के दो पाॅजिटिव मरीज मिले थे।

इसके बाद इन पाॅजिटिव मरीजों के परिवार के 12 लोग व अन्य संपर्की 34 कुल 46 लोगों के जांच सैंपल 11 अप्रैल को लखनऊ भेजे थे। जिसमें से एक की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव पाई गई है। अब औरैया में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या सात हो गई है। जिलाधिकारी ने पॉजिटिव मरीज का नाम बताने से मना किया है । 

वहीं बांदा में निगेटिव रिपोर्ट वाला जमाती फिर पॉजिटिव निकला है। चार अप्रैल को आई पहली रिपोर्ट और नौ अप्रैल को दूसरी रिपोर्ट में निगेटिव पाया गया था। सोमवार देर रात आई तीसरी रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। मरीज तीन अप्रैल से मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। निजामुद्दीन मरकज से वापस लौटने के बाद, जिले के शिव गांव से लाकर भर्ती कराया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें