फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एनीमिया से जूझ रहीं जिले की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में 3,518 महिलाएं व युवतियां खून की कमी से जूझ रही हैं। इसकी पुष्टि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चले महिलाओं के विशेष स्वास्थ्य अभियान स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार में हुई है। इनमें हीमोग्लोबिन की मात्रा सात ग्राम प्रति डेसीलीटर से भी कम मिली है। अब इनको चिह्नित कर नियमित उपचार कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से शुरू हुए अभियान के तहत जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जननी सुरक्षा योजना, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच, गर्भनिरोधक साधनों का विकल्प, किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता पर परामर्श, एनीमिया की रोकथाम और प्रबंधन, राष्ट्रीय स्किल सेल मिशन और टीबी मुक्त भारत जैसे विषयों पर कार्य किए गए थे। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के दौरान एनीमिया से पीड़ित मिलीं महिलाएं एवं युवतियों को नियमित उपचार की सलाह के साथ जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना खून की कमी के मरीज आते हैं। इनको दवाएं दी जाती हैं। उचित खानपान से खून की कमी दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें