फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एनजीओ कार्यालय के बाहर महिलाओं का हंगामा, सिलाई मशीन नहीं देने का लगाया आरोप, पुलिस ने कराया शांत

Tue, 12 Aug 2025 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गड़रियनपुरवा में सिलाई मशीन न मिलने से नाराज महिलाओं ने एक एनजीओ कार्यालय के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया, हालांकि कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
फजलगंज के गड़रियनपुरवा क्षेत्र में एकत्र हुईं महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा क्षेत्र में सोमवार की दोपहर महिलाओं और युवतियों ने एनजीओ के कार्यालय के बाहर हंगामा किया। उन्होंने एनजीओ के अधिकारियों पर छह माह बीत जाने के बावजूद सिलाई मशीन नहीं देने का आरोप लगाया। महिलाओं ने यूपी 112 को कॉल की जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

फजलगंज के गड़रियनपुरवा क्षेत्र में एकत्र हुईं महिलाएं। - फोटो : संवाद
पुलिसकर्मियों ने एनजीओ के अधिकारियों और महिलाओं से बातचीत कर मामला शांत कराया। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाने में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं आई है। यूपी 112 की पुलिस गई होगी, उन्हीं ने लोगों को शांत करा दिया होगा। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें