यूपी के उन्नाव जिले में शविवार को एक एेसा मामला सामने आया है जिसे देख लोग हैरान रह गए। यहां पति से फोन पर बात करने के बाद महिला ने दर्दनाक कदम उठा लिया।
उन्नाव जिले में आसीवन थानाक्षेत्र के ऐनीखुर्द गांव निवासी महिला ने दिल्ली में रह रहे पति से फोन पर बात करने के बाद आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर पड़ोसियों ने आग बुझाई और महिला को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
औरास के अदमापुर निवासी संध्या (22) ने ऐनीखुर्द निवासी शिवम से मई 2018 में प्रेम विवाह किया था। शिवम दिल्ली में नौकरी करता है। संध्या भी शिवम के साथ दिल्ली जाना चाहती थी।